रायपुर: दलदल सिवनी विज्ञान केंद्र के पास चलती कार में लगी भीषण आग़, कार में सवार दोनों युवकों ने कूद कर बचाई अपनी जान
Raipur, Raipur | Jun 7, 2024 राजधानी रायपुर के दल दल सिवनी विज्ञान केंद्र के पास चलती कार में भीषण आग़ लग गई है।आग लगने के बाद स्कार्पियो कार में सवार दो युवक ने कूद कर अपनी जान बचाई है।गाड़ी में आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।घटना के बाद आसपास के लोगो ने आग पर काबू पाने के लिए पास में रखे पानी के टैंकर से आग को बुझाने का प्रयास किया गया लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।