पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ
पवित्र धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी अमरकंटक में श्री 108 सिद्ध चक्र महामंडल विधान का भव्य एवं मंगलमय शुभारंभ गुरुवार 7 मई से हो रहा है। पांच दिवसीय यह आयोजन 12 मई तक सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र अमरकंटक में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न होगा। बुधवार 2:00 बजे सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा भव्य एवं आकर्षक घट-कलश यात्रा निकाली गई।