किशनगढ़ बास में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Kishangarhbas, Alwar | Jun 1, 2026
किशनगढ़ बास में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोमवार दोपहर 1:00 बजे बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताते हुए आमजन को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई।