राजपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतो मे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरखरा मे छात्रो को फाइलेरिया बीमारी के कारण और बचाव से संबंधित जानकारी बुधवार को 12:30 बजे अपराह्न मे दी गई।एमडीए संयोजक सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि फाइलेरिया एक जानलेवा बीमारी नहीं है। यह परिवार पर सामाजिक और आर्थिक प्रभाव डालती है।