खजनी: खजनी में तीन बच्चों के साथ प्रेमी संग लापता हुई महिला, पति की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां के अपने प्रेमी के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने 9 जून को गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला का अपने भाई के एक मित्र से प्रेम संबंध था। वह कुछ दिन पहले बच्चों के साथ मायके आई थी और इसी दौरान बच्चों को लेकर अचानक कहीं चली गई।