इटावा: डीएम चौराहे के पास 20 घंटे से बीच रोड पर खड़ा दुर्घटनाग्रस्त रोड रोलर हादसों को दे रहा दावत, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
Etawah, Etawah | Sep 20, 2025 सदर इलाके के अंतर्गत डीएम चौराहे के समीप बीच सड़क पर खड़ा पीडब्ल्यूडी विभाग का एक रोड रोलर मुख्य रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को हादसों को निमंत्रण दे रहा है लेकिन जिम्मेदार इस रोड रोलर को हटाने की सुध नहीं ले रहे हैं और किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल शुक्रवार की देर शाम उक्त रोड रोलर से एक कार टकरा गई थी, तब से 20 घंटे हो चुके है।