इटावा: पछायगांव इलाके में कार्य करते समय संविदा लाइनमैन को करंट लगा, अस्पताल में भर्ती, पुलिस को सूचना दी गई है
Etawah, Etawah | Sep 20, 2025 पछायगांव इलाके में बिजली के पोल पर कार्य करते समय संविदा लाइनमैन को करंट लगा है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर इलाज जारी है। बताया गया कि ट्यूबवेल का जम्फर जोड़ने के लिए गए थे तभी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।