लाडपुरा: कोटा सरस्वती कॉलोनी से इलाके से लापता हुए छात्र को पुलिस ने नेहरू गार्डन के पास से किया दस्तयाब
Ladpura, Kota | May 27, 2024 कोटा सरस्वती कॉलोनी इलाके से लापता हुए छात्र को पुलिस ने नेहरू गार्डन से दस्तयाब कर लिया है। जिसकी काउंसलिंग की गई तो उसने अपना नाम आयुष बताया जिसके परिजनों से संपर्क किया गया। बताया जा रहा है कि छात्र काफी डिप्रेशन में था। पुलिस ने उससे पूछताछ की इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क कर सकुशल लौटा दिया है।