धरियावद: धरियावद में भीलू राणा पुंजा छात्रावास का शुभारंभ हुआ
विद्या भारती संस्थान प्रतापगढ़ एवं चित्तौड़गढ़ की ओर से संचालित अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के मार्गदर्शन में श्री बालचंद सुगन कंवर चौरडिया विद्या निकेतन माध्यमिक स्कूल परिसर में भीलू राणा पूंजा छात्रावास का शुभारंभ किया गया है। विद्या भारती जनजाति समिति राजस्थान परियोजना के तहत इस छात्रावास की शुरुआत नव कुंडी गायत्री हवन यज्ञ के साथ हुई है।