केशकाल: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने केश काल घाट स्थित तेलीन सत्ती माता मंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने बुधवार को प्रथम तेलीन सत्ती माता महोत्सव में शामिल होने से पहले कोण्डागांव जिले के केशकाल घाटी स्थित तेलीन सत्ती माता मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर कांकेर सांसद भोजराज नाग, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित अन्य उपस्तिथ रहे।