दिनांक 30-07-2026 को पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम द्वारा नियमित गश्त के दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया । आरोपी की पहचान विकास ठाकुर पुत्र स्वर्गीय श्री राजेन्द्र कुमार, निवासी गांव बगना, डाकघर जाठिया देवी, तहसील एवं जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, आयु 37 वर्ष, के रूप में हुई है । इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में मादक द्रव्य एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है । मामले के अन्वेषण के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई । पूछताछ उपरांत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के प्रावधानों के अनुसार नोटिस देकर उसे पाबंद किया गया । आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
Solan, Solan | Aug 1, 2026