बागपत: लीवर कैंसर से जूझ रहे बली गांव के हेड कांस्टेबल सोहनपाल का लोकनायक अस्पताल, दिल्ली में निधन
मंगलवार की सुबह करीब सात बजे ग्राम बली निवासी सुधीर के मुताबिक बली गांव के उप्र पुलिस के हेड कांस्टेबल सोहनपाल का दिल्ली स्थित लोकनायक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतक सोहनपाल पुत्र बुधराम की पहली तैनाती वर्ष 2011 में मुरादाबाद में हुई थी।