आगामी 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार के संध्या लगभग 4 बजे केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जदयू प्रत्याशी नचिकेता मंडल के समर्थन में धरहरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया और मतदाताओं से एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील की।