चायल: शेरगढ़ गांव में दो साल की बातचीत के बाद प्रेमी युगल ने मंदिर में देर शाम रचाई शादी, परिवारों ने किया समझौता
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में करीब दो साल से फोन पर बातचीत कर रहे आकाश और सलोनी के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई। मंगलवार रात दोनों के मिलने पर विवाद हुआ और पुलिस आकाश को थाने ले आई। बुधवार को दोनों पक्षों की सहमति के बाद तिल्हापुर मोड़ स्थित शिव मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।