कटकमदाग प्रखण्ड के ढेंगुरा गांव में कौशल उन्नयन योजना अंतर्गत 50 दिवसीय कढ़ाई कला प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी। प्रशिक्षण मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की ओर से उद्यमी आदिवासी विकास केन्द्र के द्वारा करायी जा रही है। प्रशिक्षण में 20 प्रशिक्षु को 50 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।