कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पलामू जिले में राजनीतिक माहौल तेज़ी से गरमा गया है। इस मामले में पलामू कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू ने बुधवार दोपहर एक बजे साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।