गुमला: ब्लेड गैंग ने टॉवर चौक पर ब्लेड मारकर गर्भवती महिला का पर्स किया चोरी
Gumla, Gumla | Jul 7, 2026 शहर के टॉवर चौक पर ब्लेड गैंग ने एक गर्भवती महिला को निशाना बनाते हुए उसका पर्स उड़ा लिया। पीड़िता इलाज के लिए सदर अस्पताल आई थी और वापस घर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात चोर ने उसके थैले पर ब्लेड मारकर पर्स निकाल लिया।पीड़िता ने बताया कि पर्स में करीब तीन हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड था।