अरवल: अरवल में सहयोग शिविर में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर, प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश का पौधा भेंटकर किया गया स्वागत
Arwal, Arwal | Jul 7, 2026 "विकसित भारत, समृद्ध बिहार, सहयोग शिविर" अभियान के तहत अरवल नगर परिषद क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सह अरवल जिला प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश का पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी मौजूद रहे।