चूरू: रेलवे स्टेशन के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Aug 30, 2025 चूरू रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना एएसआई वीरेंद्र सिंह खोटिया ने बताया कि प्रतिभा नगर निवासी 24 वर्षीय पवन कुमार नशे की हालत में रेलवे स्टेशन के पास उत्पात मचा रहा था। वह वहां से गुजर रहे राहगीरों और दुकानदारों के साथ गाली-गलौज कर रहा था।