चूरू: डाक विभाग में फर्जी मार्कशीट से नौकरी के मामले में गिरफ्तार युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया
Churu, Churu | Aug 30, 2025 चूरू की कोतवाली पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाकर भारतीय डाक विभाग की नौकरी लेने के आरोप में गिरफ्तार युवक को शनिवार को कोर्ट में पेशकर जेल भिजवा दिया है। पुलिस ने कल सिधमुख थाना क्षेत्र के गांव बघेला निवासी 26 वर्षीय विकास कुमार गोदारा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेजा गया है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।