चूरू: नई सड़क पर फायरिंग मामले में हार्डकोर अपराधी जीतू जोड़ी को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया
Churu, Churu | Aug 30, 2025 चूरू शहर की नई सड़क पर हुई फायरिंग मामले में हार्डकोर अपराधी जीतू जोड़ी को शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चूरू एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान कोतवाली पुलिस, क्यूआरटी और हथियारबंद जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कोर्ट परिसर में पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना रखा था। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।