Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Mp
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
vlogswithanjaney
Frizzy hair ruining your look? 😩✨ Say hello to smooth, shiny, and manageable hair with Milk Shake No Frizz Allowed Shampoo! 💖 🌿 Gently cleanses ✨ Controls frizz 💆♀️ Leaves hair soft & silky 💫 Perfect for everyday use
Dehradun, Dehradun
| Jun 10, 2026
MORE NEWS
उत्तराखंड बॉर्डर पर हाई वोल्टेज ड्रामा, निहंग सिखों को पुलिस ने रोक कर्णप्रयाग और नगरासू में चल रहे विवाद के बीच गुरुवार को बड़ी संख्या में निहंग सिख हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से कुल्हाल बॉर्डर के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सीमा पर ही रोक दिया। उत्तराखंड पुलिस ने एहतियातन बैरिकेडिंग लगाकर निहंगों को आगे बढ़ने से रोका। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। निहंग सिख हेमकुंड साहिब जाने की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उनसे लगातार वार्ता कर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है। कुल्हाल बॉर्डर पर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। #uttarakhand #hemkundsahib #NihangSikhs #kulhalborder #PaontaSahib #karnprayag #UttarakhandNews #BreakingNews #PoliceAlert
Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026
एकल महिलाओं और बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 484 महिलाओं को पहले ही पहली किस्त जारी की जा चुकी है, जिनमें से अधिकांश महिलाओं ने अपना स्वरोजगार शुरू भी कर दिया है। अब 211 अन्य पात्र महिलाओं को भी जल्द धनराशि जारी की जाएगी, जिसके लिए शीघ्र कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नंदा गौरा योजना के तहत भी बड़ी राहत दी गई है। हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले की 4000 से अधिक बालिकाएं समय पर औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण योजना की राशि प्राप्त नहीं कर पाई थीं। अब इन सभी बालिकाओं के बैंक खातों में 19 करोड़ 22 लाख 78 हजार रुपये की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार महिलाओं और बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। #rekhaary #nandagaurayojana #womenempowermentmovement #uttarakhand #singlewomenscheme #DBT #haridwar #UttarakhandNews
Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026
ONGC Chowk Dehradun Late Night Scene drink & Drive #ongc #dehradun #fight #ᴠɪʀᴀʟᴘᴏsᴛ
Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026
टिहरी के पांचवें धाम सेम मुखेम में भक्ति की बयार: कथा व्यास भरत किशोर जी ने किया भव्य श्रीराम कथा का श्रीगणेश टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ और 'पांचवें धाम' के रूप में प्रतिष्ठित सेम मुखेम नागराजा मंदिर परिसर में दिव्य श्रीराम कथा का श्रद्धापूर्वक शुभारंभ हो गया है। अध्यात्म और आस्था के इस अनूठे संगम में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। कलश यात्रा के साथ हुआ मंगलमय आगाज कथा के प्रथम दिन का प्रारंभ एक भव्य एवं विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि और जयकारों के बीच निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए भक्त जब मंदिर परिसर पहुंचे, तो समूचा वातावरण 'जय श्रीराम' और 'जय नागराजा' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास श्री भरत किशोर जी का दिव्य उद्बोधन कार्यक्रम के मुख्य कथा व्यास, परम आदरणीय श्री भरत किशोर जी ने व्यास पीठ से कथा का श्रीगणेश करने से पूर्व नागराजा भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विशेष बात यह है कि श्री भरत किशोर जी द्वारा इस पावन और ऐतिहासिक स्थल पर यह तीसरी बार कथा का वाचन किया जा रहा है।अपने संबोधन में उन्होंने श्रीराम कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड की यह देवभूमि न केवल तपस्वियों की स्थली है, बल्कि यहां के कण-कण में भगवान का वास है। उन्होंने सेम मुखेम की दिव्यता का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को जीवन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को उतारने का आह्वान किया। सेम मुखेम: आस्था का केंद्र टिहरी जनपद के ऊंचे शिखर पर स्थित सेम मुखेम मंदिर को उत्तराखंड के चार धामों के बाद पांचवें धाम के रूप में अत्यधिक मान्यता प्राप्त है। समुद्र तल से लगभग 2,648 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण के नागराजा स्वरूप को समर्पित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह वही स्थान है जहाँ भगवान कृष्ण ने कालीय नाग का उद्धार कर उसे निवास स्थान प्रदान किया था।कथा के प्रथम दिन से ही श्रद्धालुओं में जो उत्साह देखा जा रहा है, वह इस धार्मिक आयोजन की सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। आगामी दिनों में कथा के विभिन्न प्रसंगों जैसे राम जन्म, सीता स्वयंवर और राम राज्य अभिषेक के माध्यम से भक्तों को भक्ति रस का आनंद प्राप्त होगा।
Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026
नैनीताल पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ₹56 लाख से अधिक मूल्य के 256 खोए हुए मोबाइल बरामद कर लौटाए नैनीताल: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने जनसेवा की एक मिसाल पेश की है। पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों से खोए हुए कुल 256 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹56.25 लाख से अधिक है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बरामद फोन्स को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस प्रशासन का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उत्तराखंड पुलिस का यह अभियान 'मित्र पुलिस' की छवि को और सशक्त करता है।
Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026
Frizzy hair ruining your look? 😩✨ Say hello to smooth, shiny, and manageable hair with Milk Shake No Frizz Allowed Shampoo! 💖 🌿 Gently cleanses ✨ Controls frizz 💆♀️ Leaves hair soft & silky 💫 Perfect for everyday use - Dehradun News