दरभंगा: ऑपरेशन मुस्कान: पुलिस ने चोरी और गुम हुए ₹5 लाख के 20 मोबाइल फोन बरामद कर SSP ने सौंपे
दरभंगा में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए चोरी और गुम हुए कुल 20 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। जैसे ही लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले, उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। कई लोगों ने भावुक होकर दरभंगा पुलिस का धन्यवाद किया ।