सोमवार की शाम करीब छह बजे एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ बागपत शहर में पैदल गश्त की तथा होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। आमजन से संवाद स्थापित करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।