जलेसर: तहसील जलेसर क्षेत्र के गोपालपुर में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई
Jalesar, Etah | May 17, 2026 एटा जिले की तहसील जलेसर के ग्राम पंचायत गोपालपुर में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटा दिया गया है। लंबे समय से अतिक्रमित इस भूमि को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुक्त कराया।यह कार्रवाई एसडीएम जलेसर पीयूष रावत के निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार की लगातार पैरवी और सजगता के कारण यह संभव हो सका।