बिश्रामपुर: शिव छठ घाट पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन,व्यापार संघ के कई अधिकारी व सदस्य रहे मौजूद
शनिवार को विश्रामपुर शिव छठ घाट पर बाजार सुरक्षा समिति सह व्यापार संघ विश्रामपुर के तत्वधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे स्थानीय गायक शिव कुमार चौधरी व गढ़वा से चलकर आए गायक दया नंदतिवारी की जुगलबंदी और होली गायकी ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी कलाकारों,स्थानीय पत्रकारों व अतिथियों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर उनका स्वागत किया।