घोड़ाडोंगरी: नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के शासकीय दस्तावेज अवैध रूप से सोशल मीडिया पर हुए वायरल, सीएमओ ने पुलिस चौकी में की शिकायत
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के शासकीय दस्तावेज अवैध रूप से सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के सीएमओ केएस उइके ने शनिवार को घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में आवेदन देकर इसकी शिकायत की है। एवं अवैध रूप से सोशल मीडिया पर नगर परिषद के शासकीय दस्तावेज वायरल करने वाले पर कार्रवाई की मांग की।