महोली: कमलापुर इलाके में अपनी 13 वर्ष की नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Maholi, Sitapur | May 18, 2026 जनपद के कमलापुर इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला बड़ा मामला प्रकाश में आया है बताया जा रहा है कि अपनी बुआ के घर से वापस आ रही नाबालिक बेटी के साथ शराब के नशे में धुत पिता ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला जिसके बाद बेटी ने मामले की जानकारी मां को दी, मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।