महाराजगंज: जीगो गांव में विद्यालय की जमीन पर दबंगों ने चलाई जेसीबी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
25 मई सोमवार दोपहर 12 बजे पीड़ित व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर विपक्षियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला विद्यालय की जमीन पर बने कमरे और शौचालय को जेसीबी मशीन से दबंगो के द्वारा गिरवा दिया गया है। जबकि उक्त जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है। कई वर्षों से पीड़ित के द्वारा विद्यालय चलाया जा रहा था। जमीन पीड़ित पक्ष के कब्जे में है।