गम्हरिया: बिहारीगंज: शराब विवाद में गोलियों से गूंजा इलाका
बिहारीगंज के मुसहरी टोला वार्ड नंबर-13 में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी फैल गई। पीड़ित अमित ऋषिदेव ने आरोप लगाया कि छोटू यादव करीब 10 लोगों के साथ पहुंचा और शराब कारोबार के विवाद में 5 से 6 राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन खोखा और दो बाइक बरामद किया है।