एटा: सड़कों पर मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद 72 घंटे तक अपनों का इंतजार, मलावन क्षेत्र में हुई एक्सीडेंट में मौत
एटा। करीब 30 वर्षीय एक युवक ने जिंदगी सड़कों और कस्बों में मांगकर गुजार दी, लेकिन मौत के बाद भी उसे अपनों का इंतजार रहा। थाना मलावन क्षेत्र के आसपुर गांव के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एटा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। आसपास के गांवों और कस्बों में पूछताछ