शहपुरा: सुखलौडी के खमरिया गांव में पानी का टैंकर लेकर पहुंचा प्रशासनिक अमला, ग्रामीणों को मिली राहत
मेंहदवानी विकासखंड के सुखलौडी के खमरिया गांव में ग्रामीण कुआं का गंदा पानी पी रहे थे पब्लिक एप की खबर के उपरांत प्रशासनिक अमला टैंकर लेकर पहुंचा और घर-घर पानी बांटने का काम जारी है । दरअसल विभाग के जवाबदार अधिकारी ने शनिवार सुबह 11:00 बजे बताया कि गांव में पानी की समस्या को लेकर गांव में टैंकर के माध्यम से पानी का वितरण किया जा रहा है ।