शिवपुरी: अमोलपठा चौकी पुलिस की कार्यवाही, तलवार लेकर घूम रहे युवक को पकडा, मामला दर्ज
शिवपुरी जिले की अमोलपठा चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति वारदात करने की नीयत से लोहे की धारदार तलवार लेकर ग्राम पठा में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस को ग्राम पठा के उकायला रोड स्थित पानी की टंकी के पास मुखबिर के बताए हुलिये का एक युवक दिखाई दिया, जिसके हाथ में नंगी तलवार थी। पुलिस को देखकर वह भागने लगा,।