बरेली: बरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में गोली लगी, दो शातिर चोर गिरफ्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्राथमिक विद्यालय दलपतपुर में चोरी करने वाले आरोपी फिर किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। रात करीब 2:45 बजे दो संदिग्ध युवक बोरी लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो दोनों खेतों की तरफ भागे