बसेड़ी: स्वच्छ व स्वस्थ नादनपुर के तहत नादनपुर गांव में बैटरी चलित ई-रिक्शा का किया गया शुभारंभ, डोर-टू-डोर होगा कचरा संग्रहण
Baseri, Dholpur | Mar 30, 2024 बसेड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादनपुर में नई पहल स्वच्छ नादनपुर स्वस्थ नादनपुर के तहत बैटरी चलित ई-रिक्शा को सरपंच प्रतिनिधि कमल सिंह कुशवाह व ग्राम विकास अधिकारी दिलीप सोगरवाल ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि ई-रिक्शा द्वारा प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य किया जाएगा।