बसेड़ी: बाल्मीकि आश्रम रमधा व नादनपुर में होगा 1 व 2 अप्रैल को मेला व कुश्ती दंगल आयोजित, नादनपुर सरपंच प्रतिनिधि ने दी जानकारी
Baseri, Dholpur | Mar 29, 2024 बसेड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादनपुर के अंतर्गत आने वाले रमधा स्थित बाल्मिक आश्रम पर 1 अप्रैल को मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। जबकि दूसरे दिन 2 अप्रैल को नादनपुर गांव में नयापुरा रोड स्थित कारस देव, बाबू महाराज एवं शीतला माता मंदिर के मेला ग्राउंड पर मेला एवं हर वर्ष लगने वाले स्थान पर दोपहर करीब ढाई बजें से कुश्ती दंगल आयोजित किया जा रहा है।