बलिया: शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह को हुआ ब्रेन हैमरेज, लखनऊ के वेदांता अस्पताल में किया गया रेफर
Ballia, Ballia | Jun 9, 2025 शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह का ब्रेन हैमरेज होने के बाद सोमवार की सुबह आठ बजे उन्हें वेदांता लखनऊ हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रविवार की देररात अचानक शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी, आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मालूम चला कि शहर कोतवाल ब्रेन हेमरेज के शिकार हो गए।