बलिया: उमसभरी गर्मी ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त किया, जिले का अधिकतम तापमान पहुंचा 39 डिग्री
Ballia, Ballia | Jun 8, 2025 उमसभरी गर्मी ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार की सुबह 9 बजे जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस किया गया। तेज धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। दोपहर में शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम दिखी।