हाजीपुर: वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कल 10 शराब भट्ठियां ध्वस्त की गईं
वैशाली पुलिस मुख्यालय से प्रेस रिलीज जारी करके सोमवार को शाम लगभग 4:00 बजे बताया गया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 10 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। बताया गया रुस्तमपुर थाना अंतर्गत सुकुमारपुर जाफराबाद टोंक में मध्य निषेध थाना हाजीपुर एवं रुस्तमपुर थाना द्वारा अभियान चलाकर 42200 किलोग्राम जावा नष्ट किया गया है।