शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद पर आर्म्स एक्ट से संबंधित माल का नियमानुसार विनष्टिकरण, मुकदमे की कीमत लगभग ₹3 लाख 50 हजार
पुलिस महानिदेशक उप्र द्वारा चलाये गये अभियान के क्रम मे थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत विभिन्न अभियोगों से सम्बन्धित आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित कुल 74 अभियोगों से सम्बन्धित 05 पिस्टल , 30 तमंचे, चाकू, छुरा -39 , कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार माल विनिष्टिकरण की वीडियोग्राफी कर शनिवार शाम पांच बजे करीबन गैस कटर से कटवाकर समस्त माल को नष्ट कराया गया।