फागी: फागी उपखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला
Phagi, Jaipur | Apr 3, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर है आज बुधवार को फागी उपखंड क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को भय मुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। फागी उपखंड के आधा दर्जन गांव में आज पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। वही आमजन को आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की सी विजील पर शिकायत करने की अपील की।