फागी: निंमेंडा गांव में मोटरसाइकिल सवार की कार से टक्कर होने पर हुई मौत, पिता ने कराया कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Phagi, Jaipur | Apr 2, 2024 फागी थाना क्षेत्र के निंमेंडा गांव में कल सोमवार शाम को दो मोटरसाइकिल सवार लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। वही हादसे में मोटरसाइकिल सवार गणेश गुर्जर गंभीर घायल होने के चलते दम तोड़ दिया वहीं एक का अस्पताल में उपचार जारी है ऐसे में आज मंगलवार को मृतक के पिता ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।