फागी: अवैध शराब बेचते हुए रायसर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध देसी शराब की जब्त
Phagi, Jaipur | Apr 1, 2024 रायसर थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी शराब जप्त की है। रायसर थानाधिकारी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले भर में उच्च अधिकारियों के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है ऐसे में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने केला का बास में अवैध रूप से शराब बेचते हुए मूलचंद रेगर को गिरफ्तार किया।