फागी: फागी कस्बे में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में मारपीट कर मोटरसाइकिल के साथ की तोड़फोड़, पीड़ित ने कराया मामला दर्ज
Phagi, Jaipur | Apr 1, 2024 फागी पुलिस थाने में आज सोमवार को फागी बस स्टैंड पर बैठे मदनलाल रेगर के साथ शराब के नशे में एक व्यक्ति ने मारपीट की साथ ही उसकी मोटरसाइकिल के साथ तोड़फोड़ कर उसे जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में आज पीड़ित मदनलाल रेगर निवासी फागी ने पुलिस थाने में शिवराज के खिलाफ मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।