गढ़वा: जलछाजन मिशन के तहत अंचला नावाडीह में चल रहे 15 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद महिलाओं के बीच किया गया प्रमाण पत्र का वितरण
Garhwa, Garhwa | Jan 26, 2024 जल छाजन मिशन एवं जनसहभागी केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में अंचला गांव में चल रहे 15 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अंचला पंचायत के मुखिया मुखराम भारती एवं जनसहभागी केंद्र के अध्यक्ष विजय कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया।