गढ़वा: ग्रामीणों को कृषि से संबंधित जानकारी देने को लेकर गढ़वा में निकाली गई बिरसा कृषि रथ, विभिन्न गांव का कराया गया भ्रमण
Garhwa, Garhwa | Jan 25, 2024 ग्रामीणों को कृषि से संबंधित आधुनिक जानकारी देने एवं कृषि योजनाओं की जानकारी देने को लेकर गुरुवार को बिरसा कृषि रथ निकली गई। बिरसा कृषि रथ ने गढ़वा प्रखंड के रंका, मध्या, करुआ कला एवं फरठिया गांव जाकर ग्रामीणों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर बीटीएम अजय कुमार साहू व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजीत सिंह ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी।