कटनी नगर: कटनी: स्टोन माइंस में विस्फोट से घरों पर पत्थरों की बरसात, ग्रामीण आक्रोशित
बड़वारा थाना अंतर्गत भदावर में संचालित कस्तूरबा माइंस में शनिवार रात पत्थर तोड़ने किए गए विस्फोट के बाद आस-पास रहने वाले ग्रामीणों के घर पत्थरो की बरसात हो गई। आक्रोशित ग्रमीणों ने 2 जेसीबी और 4 डंफरो में तोड़ फोड़ की। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने आज रविवार दोपहर 3:40 मिनट पर बताया कि सूचना पर पुलिस बल माइंस भेजा गया।