कटनी नगर: अपराधी करन बिहारी पर NSA की कार्यवाही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने दी जानकारी
अपराधी करन बिहारी पर NSA की कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी ने यह कार्यवाही की है। आरोपी को सेंट्रल जेल जबलपुर भेजा जाएगा। इस संबंध में आज रविवार दोपहर 1 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने जानकारी दी।