कटनी नगर: सांप के काटने से बिगड़ी एक महिला की हालत, ज़िला अस्पताल कटनी में इलाज के दौरान हुई मौत
जिले की सीमा से सटे हुए उमरिया जिले के इंदवार के झल गाँव में शनिवार रात एक महिला को घर में सोते समय जहरीले सर्प ने काट लिया उसे परिजन कटनी जिले के बरही स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था इलाज के दौरान आज रविवार शाम 4:20 पर महिला की मौत हो गई।