शिवपुरी नगर: रन्नौद थाना क्षेत्र में मारपीट और अपहरण का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम मूडरी में एक दलित परिवार के साथ मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित हरवीर जाटव ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि 25-26 मार्च की रात करीब 1 बजे गांव के ही विजय लोधी और बल्लू लोधी ने खेत के विवाद को लेकर उनके साथ जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई